झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, मर्ग दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक कमल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद थाना झाड़ोल के थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद फलासिया निवासी मोगा पुत्र लालु डुंगरी, भील, थाना झाड़ोल (फलासिया) ने रिपोर्ट देकर बताया कि देवली पत्नी विरमा वडेरा निवासी भीलवाड़ा, थाना झाड़ोल की अचानक मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नियमानुसार मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कमल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस महिला की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक अनुसंधान कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
