झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार महिला ने झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। 28 जून 2026 की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला बच्चों के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी भेरू लाल कसोटिया उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई, वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह तथा थानाधिकारी झाड़ोल बुद्धा राम विश्नोई के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के सहयोग से प्रकरण में वांछित आरोपी भेरू लाल पुत्र नानजी कसोटिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी अमरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को डिटेन किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई में थानाधिकारी बुद्धा राम विश्नोई, अमृतलाल सऊनि, ओमप्रकाश कानि, बालकृष्ण कानि, मदनलाल कानि, लक्ष्मी लाल कानि तथा साइबर सेल टीम जिला उदयपुर का सहयोग रहा। पुलिस की इस कार्रवाई के साथ महिला से छेड़छाड़ के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story