रक्षाबंधन के दौरान झाडोल बाजार में एक महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में झाडोल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमनाशंकर पिता नानूराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी खरडीया, झाडोल, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। घटना के दौरान महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जमनाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) में भेज दिया गया। मामले में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

यह कार्रवाई उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) रजत बिश्नोई और पुलिस उप अधीक्षक (झाडोल) विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बुद्धाराम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फरार आरोपी की तलाश जारी रहने के साथ पुलिस की कार्रवाई मामले में आगे भी जारी है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story