झाडोल: मानसी वाकल तालाब में डूबने से महिला की मौत, पुलिस जांच जारी
नहाने के लिए तालाब पर गई महिला का शव पानी में मिला, पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

झाडोल थाना क्षेत्र की गोरणा चौकी अंतर्गत तलई गांव निवासी महिला की मानसी वाकल तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तलाई पोस्ट गोरणा निवासी प्रेमशंकर पुत्र नकालाल वडेरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी मां भंवरी बाई करीब 12 बजे घर से नहाने के लिए मानसी वाकल तालाब पर गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन तालाब पर पहुंचे। वहां भंवरी बाई पानी के अंदर पड़ी हुई दिखाई दी।
परिजनों ने पानी में उतरकर देखा तो भंवरी बाई की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, भंवरी बाई की पानी में डूबने से अचानक मौत हो गई।
थानाधिकारी बुद्धा राम विश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने मर्ग संख्या 22/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत 17 सितंबर 2026 को दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी उमेद राम, एएसआई हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
