महिला से गाली-गलौच और छेड़छाड़ के बाद चाकू से हमला, झाड़ोल थाने में मामला दर्ज
झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला से गाली-गलौच और छेड़छाड़ के बाद पीछे से चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला के साथ गाली-गलौच और छेड़छाड़ करने के बाद पीछे से चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच एवं छेड़छाड़ की। इसके बाद पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में उसकी पीठ पर गंभीर चोट आई।
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना झाड़ोल में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में जमनाशंकर पुत्र नानुराम कसौटा निवासी खरड़िया तथा मगन पुत्र लक्ष्मण ननामा निवासी गोदावाड़ा को आरोपी बनाया गया है।
मामले में थानाधिकारी एसएचओ करनाराम जाट के निर्देशन में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
