झाड़ोल में सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर भय फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 वारंटी भी पकड़े
झाड़ोल में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड कर भय फैलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तीन लंबे समय से फरार वारंटी भी पकड़े गए।

झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर वीडियो अपलोड करने और आमजन में भय उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने यह कदम उठाया। इसी कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बुद्धा राम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में प्रवीण उर्फ कोबरा पुत्र राजमल पारगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी चतुरपुरा थाना झाड़ोल को गिरफ्तार किया गया।
मामले में प्रवीण के साथी चुन्नी लाल पुत्र केशुलाल खराड़ी, उम्र 19 वर्ष, निवासी चतुरपुरा को भी डिटेन कर पूछताछ की गई। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
इसी कार्रवाई के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा। इनमें मंगीलाल पुत्र चतरा जाति पारगी निवासी खरड़िया, सांमु उर्फ सरदारा पुत्र खतरा पारगी निवासी खरड़िया तथा पुनकी पत्नी सामिया जाति पारगी निवासी खरड़िया शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी बुद्धा राम विश्नोई, एएसआई सतीश कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार, ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल तारा मीणा शामिल रही। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तारी और लंबे समय से फरार तीन वारंटियों की गिरफ्तारी को थाना पुलिस की कार्रवाई के तौर पर दर्ज किया गया है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
