झाड़ोल थाना क्षेत्र के वाड़द गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब तीन दिनों से लापता महिला का शव रविवार को गांव के एक कुएं में तैरता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान करीब 45 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से गायब थी। मृतका के पति शंकर लाल खराड़ी के अनुसार, वह घर से राशन के लिए गेहूं लेकर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

घटना की सूचना मिलने पर झाड़ोल उप प्रधान मोहब्बत सिंह राणावत एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इस दुखद घटना की सूचना झाड़ोल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु झाड़ोल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, मृतका के पीहर पक्ष को नला गांव में सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो पाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story