उदयपुर। जिले के झाड़ोल तहसील परिसर में बीती रात बरामदे की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई। यदि दिन में प्लास्टर गिर जाता तो स्टाफ या अन्य कोई हादसे का शिकार हो जाता। तहसील कार्यालय के बरामदे में सुबह स्टाफ गया तो देखा कि वहां पर प्लास्टर गिरा पड़ा था। कार्यपालक मजिस्ट्रेट के चैंबर और रीडर राजस्व शाखा के कक्ष के बाहर बरामदे की छत का प्लास्टर गिरा पड़ा मिला।

प्रमुख कक्षों के बाहर बिखरा मलबा

तहसील कार्यालय के बरामदे से दोनों कक्षों और इसके आगे के कमरों में जाने का रास्ता है। जब कार्यालय खुला रहता है तब यहां लोगों की आवाजाही रहती है और स्टाफ भी इधर-उधर जाता है। ऐसे समय में मलबा गिरता तब किसी के ऊपर गिरने की भी पूरी संभावना थी लेकिन रात में होने से जनहानि नहीं हुई।

पुराने भवन की जर्जर स्थिति से मंडराता खतरा

यहाँ पर रोजाना सैकड़ों लोग रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए तहसील आते हैं और इसी बरामदे में बैठे रहते हैं। तहसील कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर अवस्था में है ऐसे में और भी हादसा होने का अंदेशा बना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story