झाड़ोल में शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान खंड झाड़ोल का प्रतिनिधि मंडल खंड अध्यक्ष शेर सिंह राणावत के नेतृत्व में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाड़ोल को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पत्राचार से बी एड, बीएसटीसी करने वाले शिक्षकों के इंटर्नशिप के वेतन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि ब्लॉक के कतिपय पी ई ई ओ द्वारा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के आदेशों का हवाला देते हुए माह अप्रैल के वेतन में कटौती कर दी गई है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि आगामी तीन माह, यानी 90 कार्य दिवस तक यदि वेतन भुगतान नहीं होता है या रोका जाता है, तो यह कार्मिकों के साथ न्याय नहीं होगा।

इस संबंध में ब्लॉक प्रारम्भिक अधिकारी श्री मोरध्वज जी ने शिक्षक संगठन की बात को गंभीरता से सुना, संज्ञान लिया और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। संगठन द्वारा यह भी तय कर निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य शिक्षक समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।

इस मौके पर प्रकाश भट्ट, मंत्री प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, गोपाल मेघवाल, अरविन्द सिंह, राजवीर सिंह, गुणवेंद्र सिंह, विवेक खत्री, निकेश कुमार जैन, गुणवंत सिंह, सूर्य प्रकाश, धर्मेंद्र झाला सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। यह घटनाक्रम क्षेत्र में शिक्षक वर्ग की बढ़ती आर्थिक चिंताओं और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की अपेक्षा को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story