उदयपुर। झाडोल थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस संबंध में झाडोल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी पारस डूगरी पुत्र धर्मी उर्फ धर्म चंद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरड़िया, कंथारिया अदकालिया, तहसील झाडोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे वाहन नंबर आरजे-32 पीए-2365 के अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 20 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया। झाडोल थाना अधिकारी चंद्रपाल सिंह के निर्देशन में मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सतीशचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story