राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में कक्षा 9 की बालिकाओं में अध्यनरत बालिकाओं को आज राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

गरिमामयी उपस्थिति में वितरण समारोह

कार्यक्रम में प्रशासक आशा देवी वडेरा, संजय मेहता जिला मंत्री, लाल सिंह राणावत मंडल उपाध्यक्ष, राजू निमावत ए सी मोर्चा अध्यक्ष भाजपा, प्राचार्य सुधीर जोशी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में साइकिल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें सौंपकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

सरकार का मुख्य उद्देश्य

"सरकार का उद्देश्य दुर्गमस्थान से आने वाली बालिकाओं को सुविधा मिल सके।" इस वितरण के पश्चात सभी बालिकाओं ने खिले चेहरे से सरकार का आभार जताया। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए विद्यालय तक की राह अब सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story