विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदाणा एवं गोगला में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की।

विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विशेष रूप से कार्य किया गया। जमाबंदी में नाम सुधार, नामांतरण, कृषि भूमि से संबंधित विवादों के समाधान, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों तथा आबादी भूमि पर पट्टों के वितरण जैसे विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं पेयजल संकट से जुड़े मुद्दों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनवाई कर समाधान की दिशा में कदम उठाए गए।

ग्रामीणों को भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए जागरूक करते हुए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी, तहसीलदार सीताराम बोरीवाल, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, मोरध्वज व्यास, धर्मेंद्र गरासिया, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी मुकेश माली, झाड़ोल मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत तथा मंडल महामंत्री पंकज पडीया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे स्थानीय समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति मिली तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story