झाड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेजवी एवं रोहिमाला में 30 जून 2026 को ग्रामीण सेवा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया, साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

ग्राम पंचायत गेजवी में आयोजित शिविर के प्रभारी तहसीलदार, झाड़ोल रहे, जबकि ग्राम पंचायत रोहिमाला में शिविर का संचालन विकास अधिकारी, पंचायत समिति झाड़ोल के निर्देशन में किया गया।

शिविर के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी (ओगणा), शिविर मंडल प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मंगलाराम खराड़ी, रोहिमाला प्रशासक अंबे सिंह, उप प्रशासक मांगीलाल गरासिया, वार्ड पंच भेरूलाल लोहार, वरिष्ठ कार्यकर्ता भागचंद लोहार, बूथ अध्यक्ष हक्कर सिंह, सुरेश सिंह, गेजवी बूथ अध्यक्ष नगराज गरासिया, अंकेश गरासिया तथा भाजपा कार्यकर्ता हकरा लाल, प्रकाश गरासिया और वीरेंद्र गरासिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी दौरान ग्राम पंचायत रोहिमाला में पौधारोपण भी किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story