झाड़ोल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उदयपुर के एमबीजीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजपुरा छातरी निवासी अनिल गायरी (26) पुत्र जीवत राम ने रिपोर्ट दी कि उसके काका शंकरलाल गायरी (30) पुत्र भेरा गत 3 सितंबर को रात करीब 8:30 बजे ढीमड़ी से झाड़ोल जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे शंकरलाल घायल हो गए। उस समय मोटरसाइकिल गोपी लाल पुत्र देवी लाल चला रहे थे।

हादसे के बाद घायल शंकरलाल को झाड़ोल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर के एमबीजीएस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

शंकरलाल की 11 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धा राम के निर्देशन में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर दुर्घटना से जुड़े घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story