झाड़ोल थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पिछले 02 माह से फरार वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

थाना झाड़ोल में प्रार्थिया ने रिपोर्ट पेश की कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है और वह घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती है। दिनांक 28.06.2026 की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर पर बच्चों के साथ सोई हुई थी। उसी समय अमरपुरा का रहने वाला भैरूलाल करसोटिया उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा उक्त प्रकरण में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार श्री रजत बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा एवं श्री विवेक सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल के सुपरविजन में श्री बुद्धाराम विश्नोई, थानाधिकारी झाड़ोल मय टीम द्वारा तकनीकी एवं मुखबीर तंत्र के सहयोग से घटना में वांछित अभियुक्त भैरूलाल पिता नानजी करसोटिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी अमरपुरा झाड़ोल को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त भैरूलाल पिता नानजी करसोटिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी अमरपुरा थाना झाड़ोल जिला उदयपुर है।

कार्रवाई करने वाली टीम में श्री बुद्धाराम विश्नोई, थानाधिकारी झाड़ोल, श्री अमृतलाल सरजनि, श्री ओमप्रकाश कानि नं 1173, श्री बालकृष्ण कानि 3196, श्री मदनलाल कानि 2600, श्री लक्ष्मीलाल कानि 3043 तथा साइबर सेल टीम जिला उदयपुर शामिल रही।

पुलिस की कार्रवाई में तकनीकी एवं मुखबीर तंत्र की सहायता से दो माह से फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story