झाडोल में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त
झाडोल थाना पुलिस ने गोगला क्षेत्र में अवैध देशी महुआ शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 में मामला दर्ज किया।

झाडोल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 बजे सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोगला क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी कमीया पुत्र खाता, जाति गमार, निवासी लाखगुड़ा को बिना वैध दस्तावेज के देशी महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से सफेद रंग के 10 लीटर के जरीकेन में भरी महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ झाडोल थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रकरण में हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध शराब की बिक्री से जुड़े मामले में आगे की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
