एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत झाड़ोल पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा आरोपियों की धरपकड़ और पावर बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 7 पावर बाइक जब्त कीं।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह राव के सुपरविजन में थानाधिकारी करना राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध एवं चालानशुदा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 7 पावर बाइक जब्त की गईं। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की, 1 स्थायी वारंटी का निस्तारण किया तथा 2 गिरफ्तारी वारंटों का भी निस्तारण किया।

झाड़ोल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में झाड़ोल थाने के पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story