पुलिस थाना झाडोल ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामले में 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी विवेकसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग से आरोपी मोतीलाल (34) निवासी नाला बड़ा, थाना फलासिया को गांव खारा, थाना आमेट जिला राजसमंद से गिरफ्तार किया।

तकनीकी सहयोग और टीम की घेराबंदी

जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गठित टीम ने सटीक सूचनाओं का संकलन किया और आरोपी की लोकेशन का पीछा किया। लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर रह रहे वांछित अपराधी मोतीलाल को आखिरकार पुलिस ने खारा गांव से दबोच लिया। "गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।"

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में झाडोल थाने के शंकरलाल (स.उ.नि.), भुराराम (कानि. 3073), जितेन्द्र (कानि. 3359) एवं लक्ष्मीलाल (कानि. 3043) की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story