झाड़ोल। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आवरडा रोड पर फैला रहा था दहशत

थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि आवरडा रोड पर एक व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी हाथ में तलवार लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा था। आरोपी की इस हरकत से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर काबू में किया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तलवार बरामद कर उसके खिलाफ "प्रकरण संख्या 46/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।" कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेसी) में भेज दिया गया है।

आरोपी की पहचान और पुलिस टीम

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ कोबरा पुत्र राजू निवासी चतरपुरा, थाना झाड़ोल जिला उदयपुर के रूप में हुई है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी फैलीराम मीणा, एएसआई सतीश चंद्र, एफसी लक्ष्मी लाल और एफसी सुभाष शामिल रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story