झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूचना पर कार्रवाई करते हुए झाड़ोल पुलिस ने दमाणा तालाब निवासी बसुलाल को देशी टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार किया।

झाड़ोल। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार थानाधिकारी झाड़ोल फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दमाणा तालाब निवासी बसुलाल पुत्र खातु को अवैध हथियार के साथ डिटेन कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी के पास अवैध देशी टोपीदार बंदूक होने का प्रमाण मिलने पर पुलिस ने तुरंत हथियार जब्त कर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 49/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और सख्त रवैये को दर्शाती है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
