स्टंटबाजी पर झाड़ोल सर्कल पुलिस का बड़ा एक्शन, संयुक्त अभियान में 50 पावर बाइक जब्त
झाड़ोल सर्कल में पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों पर संयुक्त अभियान चलाकर 50 पावर बाइक जब्त की। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ युवाओं को दी सख्त चेतावनी।

तस्वीर में झाड़ोल पुलिस थाने के बाहर जब्त की गई दर्जनों पावर बाइक्स और उनके साथ खड़े पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
झाड़ोल क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी कर आम राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 50 पावर बाइक जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की। यह संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में की गई।
अभियान के तहत वृत्त झाड़ोल के थाना झाड़ोल, फलासिया, ओगणा एवं बाघपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 50 पावर बाइक जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की।
इस संयुक्त अभियान में थानाधिकारी करणाराम (झाड़ोल), उप निरीक्षक वेलाराम (फलासिया), थानाधिकारी रामरख मीणा (ओगणा) तथा उप निरीक्षक गोपाल सिंह मीणा (बाघपुरा) अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ शामिल रहे और अभियान को अंजाम दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी न करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
