पीएम श्री उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी विद्यालय का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। विद्यालय की मेधावी छात्रा लवीशा माली ने 96.60% अंक अर्जित कर तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कक्षा 10 में इंद्रजीत सिंह ने 86% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की अन्य छात्राएं जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, उनमें ललिता चौहान, निकिता झाला, दिव्या गायरी, भंवरी गरासिया, खुशबू बैरागी, मोनिका पटेल, भावना मेघवाल और मुस्कान प्रजापत शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक बधाई के पात्र हैं।

ब्लॉक झाडोल के राजकीय विद्यालयों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सत्र 2025-26 में ब्लॉक झाडोल के 31 राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जबकि 12 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 90% से अधिक रहा है। आज 1 अप्रैल 2026 को पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मोर ध्वज जी व्यास तथा मनीष जी जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणुका सालवी भी उपस्थित रहीं।

शिक्षाविदों और अतिथियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

उपस्थित शिक्षाविदों द्वारा छात्रों को शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन दीपिका व्यास द्वारा किया गया। भाजपा नेता मनीष पुरोहित ने तहसील के समस्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story