झाड़ोल: नयाखोला स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शिक्षण सामग्री
जयपुर की पहल संस्था और जैन सोशल ग्रुप ने भामाशाह प्रेरक नरेश लोहार के प्रयास से जनजाति वर्ग के जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाखोला के परिसर में हाथ में किताबें उठाए खड़े छात्र।
उपखंड झाड़ोल की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाखोला के कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए जयपुर की पहल संस्था ने शिक्षण सामग्री भेजकर शैक्षिक सहयोग की पहल की। क्षेत्र के भामाशाह प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार की प्रेरणा से भामाशाह जैन सोशल ग्रुप मिडटाउन और हितार्थ जैन द्वारा एकत्रित मंगलम आनंदा के परिवारों के सहयोग से विद्यार्थियों को हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक, विज्ञान, संस्कृत आदि विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं सहित पेन, पेंसिल, रबड़ और शार्पनर आदि सामग्री वितरित की गई।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला मीणा ने बताया कि संबंधित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी जनजाति के हैं और अत्यंत जरूरतमंद हैं। ऐसे हालात में विद्यार्थियों को शैक्षिक मदद मिलना उनके भविष्य को संवारने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि दूर से बच्चों की जरूरत को समझते हुए उनके लिए शिक्षण सामग्री पहुंचाना महत्वपूर्ण सहयोग है।
विद्यालय परिवार ने इस दैवीय कार्य के लिए पहल संस्था की अध्यक्ष पूजा कुलवाल का आभार जताया। विद्यालय परिवार के अनुसार, पहल संस्था की ओर से बच्चों की जरूरत को समझकर इतनी दूर से शिक्षण सामग्री पहुंचाई गई, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में आवश्यक सहयोग मिलेगा।
वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय से प्रेमलता कटारा, ऋतु नागर, रेखा पारगी, विनोद मीणा, मनोज खराड़ी, सुरेश चंद्र बरांडा, सतीश लोहार तथा कूक कम हेल्पर और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार तथा ग्रामीणों ने पहल संस्था, जैन सोशल ग्रुप और प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का आभार जताया। जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंची यह शिक्षण सामग्री उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी साबित होगी।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
