झाड़ोल। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले गरबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में नवदुर्गा गरबा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में हिम्मत जन्नावत को सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष घोषित किया गया। अनिल भट्ट, विनोद वैष्णव, लोकेश सोनी, कमल पुरोहित एवं गजेन्द्र पूर्बिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

संरक्षक मंडल में मदन सिंह राणावत, लेहरू लाल, रतन गुर्जर, रमेश सोनी, कैलाश पूर्बिया, रतन भट्ट एवं रमेश मोची को शामिल किया गया। मोहन मेघवाल एवं नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला मंडल की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अरुणा कुँवर राणावत को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी, पुष्पा देवी पण्ड्या, सरोज सोनी, रेखा देवी, अनिता पूरी, अंजु देवी, सीता देवी, गोस्वामी, हेमलता पूर्बिया एवं मुन्ना मैडम को जिम्मेदारी दी गई।

मंत्री एवं सदस्य के रूप में वन्दना कुँवर, गायत्री देवी, कल्पना, सुगना देवी, रितु देवी, कैलाश, सरोज, विमला देवी सुथार, सुवना देवी, दाडम देवी, पायल देवी, सोनु कुँवर एवं आशा कुँवर सहित अन्य महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी नवरात्रि गरबा आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की जिम्मेदारियां तय कर दी गईं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story