झाड़ोल उपखंड के नांदवेल गांव में शुक्रवार प्रातः ग्रामीण महिलाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता जी का पूजन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में गांव की अनेक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एकत्र होकर विधि-विधान से दशा माता की पूजा-अर्चना की।

सामूहिक कथा एवं धार्मिक उत्साह

इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर दशा माता की कथा सुनी और सामूहिक रूप से पूजा संपन्न की। कार्यक्रम के दौरान गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजन के माध्यम से महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस संबंध में जानकारी "भरत मेनारिया ने दी"।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story