झाड़ोल। तहसील के गांव ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब श्री राम दरबार परिसर में झाड़ोल तहसील का पहला और सबसे बड़ा भगवा ध्वज विधिवत स्थापित किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उत्साह का संदेश दिया।

भव्य शोभायात्रा और भक्तिमय वातावरण

इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और महिलाएं शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और प्रसादी का आयोजन भी किया जा रहा है।

विधि-विधान से ध्वज स्थापना और सामाजिक उत्साह

शोभायात्रा के समापन के बाद विधि-विधान के साथ श्री राम दरबार परिसर में विशाल भगवा ध्वज फहराया गया। ध्वज स्थापना के साथ ही क्षेत्र के 36 कौम के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story