झाडोल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास धूम्रपान सामग्री की अवैध बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई के दौरान धूम्रपान सामग्री अपने कब्जे में रखकर बेचने वाले व्यक्तियों से वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई। संबंधित व्यक्तियों ने धूम्रपान सामग्री की बिक्री के लिए कोई वैध कागजात अथवा लाइसेंस होना नहीं बताया।

पुलिस ने लक्ष्मीलाल डामोर (25), निवासी लीलावास के विरुद्ध, शंकरलाल (55), निवासी बीडा के विरुद्ध तथा चेतनप्रकाश (वयस्क), निवासी झाडोल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

तीनों मामलों में धूम्रपान सामग्री अधिनियम की धारा 9/11 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक रामसहाय, सहायक उप निरीक्षक सतीशचन्द्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में धूम्रपान सामग्री की अवैध बिक्री एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story