झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत मगवास और झाडोल के मध्य हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने निर्दोष नेवले को बेरहमी से कुचल दिया। इस हृदयविदारक दुर्घटना में नेवले की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता खूबी लाल पूर्बिया ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृत नेवले को सड़क से हटाकर ससम्मान किनारे दफनाया। उल्लेखनीय है कि झाडोल से फलासिया के बीच स्थित हाईवे 58 वन्यजीवों के लिए काल का मार्ग बनता जा रहा है। इस मार्ग पर गिलहरी, नेवला और विभिन्न प्रजातियों की चिड़िया जैसे छोटे-मोटे जीव-जंतु भोजन की तलाश में निरंतर विचरण करते हैं, जो अक्सर तीव्र गति से गुजरने वाले वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने वाहन चालकों से पुरजोर निवेदन किया है कि वे हाईवे पर अपने वाहनों की गति नियंत्रित रखें और जीव-जंतुओं के नजर आने पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी रक्षा करें, ताकि इन बेजुबान प्राणियों के अस्तित्व को बचाया जा सके।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story