झाड़ोल उपखंड के सात सरकारी विद्यालयों में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित कर शिक्षा सहयोग की मिसाल पेश की गई। राउमावि मोहम्मद फलासिया, राप्रावि मोहम्मद फलासिया, राप्रावि आकोदडा, राप्रावि ढीमडी, राप्रावि ख़ुडा, राप्रावि गुजेर तथा राप्रावि पिपलि मंगरी में भामाशाह प्रेरक शिक्षक नरेश लोहार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर हाथ कलम अभियान’ के अंतर्गत यह वितरण किया गया।

इड़र, गुजरात निवासी हीरेन पंचाल के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं सहित पेंसिल, रबड़, शार्पनर आदि शैक्षिक सामग्री भेंट की गई। वितरण का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना रहा।

हीरेन पंचाल क्षेत्र में ट्राइबल टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं। वे गुजराती पर्यटकों को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्रेकिंग के लिए लाते हैं। इनमें फुलवारी की नाल, सांडोल माता वन क्षेत्र और कलेश्वर वन क्षेत्र आदि शामिल हैं। इससे क्षेत्र में ट्राइबल टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए भी पर्यटकों को प्रेरित किया जा रहा है। पर्यटकों के सहयोग से बच्चों को शैक्षिक और सहशैक्षिक मदद पहुंचाई जा रही है।

अब तक फुलवारी की नाल, झाड़ोल और फलासिया के सैकड़ों विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों तक शैक्षिक सहयोग गुजराती टूरिस्ट एजेंसी ‘एक्सप्लोर अरावली’ के फाउंडर हीरेन पंचाल द्वारा पहुंचाया गया है। शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें लगातार तीन बार भामाशाह सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वितरण कार्यक्रम में चम्पा लाल पाण्डेय, घनश्याम लोलावत, ललिता दामा, शांता गमार, अभिषेक मेघवाल, सविता खराड़ी, ललित कुमावत, बलदेव भामावत, धर्मेंद्र सिंह झाला, सुशीला पटेल, विजेंद्र तेली, गुणवंत सिंह सहित कुक कम हेल्पर तथा समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह हीरेन पंचाल तथा प्रेरक शिक्षक नरेश लोहार का आभार जताया गया। सात सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री वितरण के माध्यम से अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों तक अध्ययन संसाधन पहुंचाने का प्रयास जारी रहा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story