श्रावण मास के अंतिम सोमवार को गोराना गांव में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा अमरनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

ध्वज यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।

यात्रा के अमरनाथ महादेव मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस ध्वज यात्रा से गोराना गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story