झाड़ोल में शनिवार को 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के तत्वावधान में आजाद मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के संरक्षक मोरध्वज व्यास रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी ने की। मुख्य अतिथि नीलम राजपुरोहित रहीं। उद्घाटन अवसर पर लाल सिंह राणावत, राजू निमावत, धीरज पूर्बिया, प्रधानाचार्या संगीता वैष्णव, विनोद शर्मा, नरेश कौड़िया और प्रताप सिंह बाघेला सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया। दो दिवसीय आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्षीय बालक खिलाड़ियों की भागीदारी ने आयोजन को प्रतिस्पर्धात्मक रूप दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story