झाड़ोल कार्यशाला में प्राकृतिक खेती पर जोर, किसानों को मिला प्रशिक्षण संदेश
झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास में झाड़ोल, गोगुंदा और खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए संयुक्त प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान मंच से उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य जनप्रतिनिधि।
झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास में झाड़ोल, गोगुंदा एवं खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया।
विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. मन्नालाल रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए सीताफल की खेती को पंच गौरव के रूप में उल्लेखित किया और कहा कि इससे किसानों को बेहतर आमदनी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने अपने संबोधन में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भी उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग गांवों में आकर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करते हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे न केवल फसल उत्पादन बेहतर होता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार ने सुझाव दिया कि प्रत्येक गांव में 10 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए, जो किसानों को जैविक और तकनीकी खेती की जानकारी देकर उन्हें अधिक लाभकारी उत्पादन के लिए प्रेरित करें।
उदयपुर देहांत जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि विज्ञान से जुड़े विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद उदयपुर सुधीर वर्मा, उपनिदेशक कैलाश शर्मा, उपनिदेशक मणिराजेश्वरी राणावत, केवीके उदयपुर श्यामलाल सालवी, संयुक्त निदेशक TADA उदयपुर शिवदयाल मीणा तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा जिला मंत्री संजय मेहता, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी, फलासिया मंडल अध्यक्ष भैरूलाल प्रजापति, कोटड़ा मंडल अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी एवं हिम्मत तावड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
