झाड़ोल: उम्र को मात दे छातरड़ी के मोहन सिंह ने अलवर में गाड़े सफलता के झंडे, अब केरल में दिखाएंगे दम
झाड़ोल के छातरड़ी गाँव के मोहन सिंह चौहान ने अलवर में आयोजित राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 70 वर्षीय चौहान ने डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब वह आगामी 28 जनवरी से केरल के तिरुवनंतपुरम में होने वाली 46वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अलवर/झाड़ोल। प्रतिभा और जुनून किसी उम्र के मोहताज नहीं होते, इस कहावत को झाड़ोल तहसील के छातरड़ी गाँव के निवासी मोहन सिंह चौहान ने सच कर दिखाया है। मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा अलवर के राजर्षि कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मोहन सिंह ने अपनी खेल कुशलता का लोहा मनवाते हुए एक नहीं, बल्कि तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता ने न केवल उदयपुर जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय भी लिख दिया है।
4 जनवरी को संपन्न हुई इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में मोहन सिंह चौहान ने अपनी शक्ति और तकनीक का अद्भुत तालमेल प्रदर्शित किया। उन्होंने डिस्कस थ्रो में 31.70 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत शॉटपुट (गोला फेंक) स्पर्धा में 11.10 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मोहन सिंह का विजय रथ यहीं नहीं रुका; उन्होंने हैमर थ्रो में 28.15 मीटर का शानदार थ्रो कर अपनी तीसरी स्वर्णिम जीत दर्ज की। 70 वर्ष की आयु में उनकी इस शारीरिक सक्षमता और खेल के प्रति समर्पण को देख आयोजन स्थल पर मौजूद हर कोई दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया।
राज्य स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब मोहन सिंह चौहान के कंधों पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है। आगामी 28 जनवरी से 1 फरवरी तक केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने वाली '46वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप' में वह भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय मंच पर चौहान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समूह में राजस्थान की ओर से अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से छातरड़ी गाँव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह जीत न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह संदेश देती है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो जीवन के किसी भी पड़ाव पर सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
