खंड झाड़ोल द्वारा गो सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को संत श्री गुलाब दास महाराज के नेतृत्व में झाड़ोल नगर में व्यापक जनभागीदारी के साथ रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों से पधारे सैकड़ों सनातनियों और गो भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बना दिया।

रैली झाड़ोल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुशासित रूप से आगे बढ़ी, जहां प्रतिभागियों ने गो सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का वातावरण बना रहा। रैली उपखंड मुख्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को औपचारिक रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन कोर्ट चौराहे पर हुआ, जहां संत श्री गुलाब दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। उनके उद्बोधन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को जलपान कराया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में गो संरक्षण और सम्मान के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए सामाजिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story