झाड़ोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग झाड़ोल, पंचायती राज विभाग, एन एस यू आई झाड़ोल की ओर से मनरेगा बचाओ और पंचायत राज चुनाव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, पीसीसी मेंबर रामलाल गाडरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील भजात, झाडोल प्रधान राधा देवी, फलासिया प्रधान शंभू लाल कसौटा, कांग्रेस नेता अमर सिंह झाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु लाल मेघवाल, ओबीसी जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल एडवोकेट, ओबीसी प्रदेश महासचिव सोहन तेली, डॉक्टर रणजीत जैन, विधानसभा यूथ अध्यक्ष सुरेश पांड्या, एसटी जिला अध्यक्ष मोती लाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष फलासिया रमेश पटेल, रूप लाल खैर आदि सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों का स्वागत और सम्मान

संबोधन से पूर्व ओबीसी विभाग द्वारा सभी मेहमानों का साफा, पगड़ी, और फुल माला से स्वागत किया गया।

भाजपा सरकार पर प्रहार और मनरेगा का महत्व

पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, लक्ष्मी नारायण पंड्या व रामलाल गाडरी ने मनरेगा बचाओ के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए कहा:

"पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और देश की रीड की हड्डी को खत्म करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। देश में बेरोजगारी, भुखमरी और देश के गरीब लोगों की रोजी-रोटी छीनने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। मनरेगा खत्म करने से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी लोगों के जीवन यापन में दुविधा उत्पन्न होगी।"

कार्यक्रम में एक कहानी के माध्यम से किस तरह से देश में मनरेगा कानून कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किया गया, यह लोगों को बताया गया। किस तरह आने वाले पंचायती राज चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं इसके बारे में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व

उपरोक्त मनरेगा बचाओ और पंचायती राज चुनाव संवाद कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य जन उपस्थित रहे:

  • पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील भजात, पूर्व प्रधान झाडोल जैना देवी, पूर्व प्रधान फलासिया सदन देवी, पूर्व उप प्रधान फलासिया विजय प्रकाश वडेरा।
  • मोहन भजात, गेमर चंद लोहार, रमेश लोहार, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश डूंगरी, सरपंच ख्याली लाल, सरपंच हरजीराम बडेरा, खाखड़ सरपंच धूलीराम वडेरा।
  • सोहन नायक, पूर्व ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष लालूराम गाडरी, नागेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, बसंती लाल, कमलेश अहरी, हेमंत गरासिया।
  • बाबूलाल नेवज, धनराज, शंकर लाल, मोहन पटेल ओडा, महेंद्र सेठ, हीरालाल पटेल, लैंप्स अध्यक्ष देवीलाल पटेल, हरिश पटेल।
  • संजय खराड़ी, राजू खराड़ी, राजू देवी, नवल सिंह, कालू जी, हीरा जी, मोहनजी पटेल, शांतिलाल, चतरा जी, आहरी।
  • भगवती लाल समलेचा, मनीष मेघवाल, कल्पेश गायरी, एन एस यू आई अध्यक्ष शिव शंकर खराड़ी, एन एस यू आई महासचिव हिमांशु गाडरी।
  • केशु लाल खराड़ी, रूपा भगत, वसा, नानिया पारंगी, डेयरी अध्यक्ष वेलाराम, बंशी लाल पुरबिया, प्रभु लाल लोहार, प्रकाश वडेरा, रोशन वडेरा, थावर चंद खराड़ी, भंवर लाल खराड़ी, सवा गाडरी।

सहभागिता और समापन

आसपास की सभी पंचायत के महिला पुरुष और पूरी विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष झाडोल ओबीसी विभाग नारायण गाडरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मंच का संचालन प्रभु लाल मेघवाल ने किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story