झाड़ोल | स्थानीय महाविद्यालय जे. आर. शर्मा झाड़ोल में दिं 27/02/2026 को रेड रिबिन क्लब के तत्वाधान में एच. आई. वी. संक्रमण से बचाव विषय पर जन-जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। रेड रिबिन क्लब के प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र मेघवाल ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर द्वारा संचालित रेड रिबन क्लब द्वारा समाज में एच. आई. वी. संक्रमण के प्रति युवाओं में जागरुकता हेतु महाविद्यालय में इसकी स्थापना की गई है।

विशेषज्ञों का संबोधन और बचाव के उपाय

महाविद्यालय की बी. सी. ए. व्याख्याता निशा मेघवाल ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एच. आई. वी. वायरस से ही एड्स जैसी घातक बीमारियों का सक्रमण फैलता है।" उन्होंने अपने उद्‌बोधन में यह भी कहा कि "सुरक्षित यौन संबंधों के साथ-साथ 'सिंगल यूज सिरिंज' के प्रयोग एवं नशीली दवाइयों में काम ली जाने वाली सिरिज से बचते हुए इस घातक बीमारी से दूर रह सकते हैं।" इसी क्रम में रेड रिबिन क्लब की द्वितीय प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने अपने संबोधन में छात्रों को एच.आई.वी. संक्रमण के कारणों एवं बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

स्वस्थ जीवन शैली और सामाजिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एम. के. जैन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ एच.आई.वी. संक्रमण से बचने के उपाय को समझ कर समाज के दूसरे लोगों को भी जानकारी प्रदान करनी चाहिए।" युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व बताया।

सोशल मीडिया प्रतियोगिता और युवाओं की सहभागिता

इस अवसर पर व्याख्याता राजेश बिलोनिया ने जानकारी दी कि चिकित्सा एवं स्वास्थ निदेशालय राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के 10 महाविद्यालयों में युवाओं में एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी के सोशल मीडिया अकाउंट्‌स फेसबुक, इस्ट्राग्राम आदि पर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में फॉलो करना हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story