झाड़ोल स्थित जे.आर. शर्मा पीजी महाविद्यालय में 20 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत एक दिवसीय ‘एक युवा-एक पौधा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे गए और स्वयंसेवकों को वृक्षों के संवर्धन एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एस.वी. सिंह ने ‘बॉटल पॉम’ का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. जैन ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने ‘हरित राजस्थान सप्ताह’ के अंतर्गत आयोजित ‘एक युवा-एक पौधा’ कार्यक्रम में सहभागी बनते हुए परिसर में आशापाल, आम, नीम, पीपल, केला, जामून, गेंदा, गुलाब और मोगरा सहित विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे। स्वयंसेवकों को इन पौधों और वृक्षों के संवर्धन तथा उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मनीषा, मुकेश, पार्वती, गोपाल, नरेश एवं अन्य स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं 80 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने स्वयंसेवकों को ‘माय भारत पोर्टल’ पर गहन पंजीकरण के लिए निर्देशित किया। ‘एक युवा-एक पौधा’ कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ स्वयंसेवकों की पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित की गई।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story