झाड़ोल में CHO Federation की बैठक, समस्याओं के समाधान पर चर्चा
झाड़ोल के राज हिल्स रिसोर्ट में आयोजित बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने वेतन भुगतान और कार्यभार जैसी प्रमुख समस्याओं पर मंथन किया।

झाड़ोल स्थित राज हिल्स रिसोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) समूह चर्चा के दौरान एक साथ खड़े हैं।
झाड़ोल। झाड़ोल स्थित राज हिल्स रिसोर्ट में दिनांक 01 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे CHO Federation of Bharat (CHOFB) की ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जो अत्यंत सफल रही। इस आयोजन के प्रारंभ में CHOFB की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं चुनौतियों पर विस्तृत मंथन किया गया। चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु समय पर वेतन खातों में वेतन का भुगतान सुनिश्चित करना, लंबित एवं नियमित इंसेंटिव का त्वरित भुगतान, बढ़ते कार्यभार व प्रशासनिक जटिलताएँ, आवश्यक संसाधनों व सुविधाओं की उपलब्धता, विभागीय समन्वय की कमी, कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयां तथा रिपोर्टिंग व पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याएं रहीं। इन विषयों के अतिरिक्त CHO हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर ठोस पहल करने का संकल्प लिया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
