झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर, पगड़ी एवं उपन् उड़कर उनका अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “उनके हर एक नेता बैल पर बाहर है। भ्रष्टाचार में लिप्त है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता समर्पण और सेवा का प्रतीक है तथा पार्टी का हर कार्यकर्ता सुंदर और आमजन की सेवा करने वाला कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आमजन से मिलें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं जन संघ के समय पूर्व मंडल अध्यक्ष धुरी लाल देखावत का उपरना उड़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर जिला सांसद मन्नालाल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नारसिंह जोधा, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला सह प्रभारी जुगल किशोर प्रदेश संयोजक, प्रमोद सामर, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मीणा, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, महामंत्री ललित सिंह, भोपाल सिंह राव, कन्यालाल मीणा जिला महामंत्री, जिला मंत्री संजय मेहता, जिला प्रवक्ता नीलम राज पुरोहित, विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, समस्त सरपंच गण, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, स्ट मोर्चा, एससी मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ता संवाद को मजबूती देने पर जोर दिया गया, जिससे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाए जाने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story