झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में तीनों मंडलों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला संगठन प्रभारी मोती लाल मीणा ने बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल प्रशिक्षण पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में राजस्थान सरकार के जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बागपुरा, फलासिया और ओगणा मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों के साथ डिजिटल प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार, विधानसभा प्रभारी मुकेश माली, विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, फलासिया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, ओगणा मंडल अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी, भोपाल सिंह शक्तावत, मांगीलाल पटेल, निर्मल दर्जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story