मण्डल झाड़ोल के डाकबंगला परिसर में 'मन की बात', डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय निरंजन प्रसाद पुरोहित की पुत्रवधू एवं देहात जिले के जिला प्रवक्ता श्री नीलम राज पुरोहित की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक का समापन दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story