झाडोल स्थित सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त सोयाबीन और मक्का बीज के वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है, जिससे पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं। खरीफ फसल की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन बीज वितरण में बरती गई भारी अनियमितता और मनमाने मापदंडों के कारण क्षेत्र के किसान दर-दर भटकने और परेशान होने को मजबूर हैं। बीज वितरण के अभाव में किसानों को फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकारी नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें पूर्व में सहायक कृषि अधिकारी झाडोल द्वारा नकली खाद वितरण के दौरान हुए घोटाले और कालाबाजारी का भी जिक्र है, जिसकी जांच अब तक नहीं हो पाई है। पीड़ितों ने संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, उदयपुर को शिकायत प्रेषित कर बीज वितरण में हुई अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, खरीफ बुवाई के मद्देनजर झाडोल क्षेत्र की पंचायतवार किसानों की आवंटन सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया है। शिकायत में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही जांच कर पात्र किसानों को बीज वितरित कर लाभान्वित नहीं किया गया, तो किसान कृषि विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इस मामले की प्रतिलिपि सहायक निदेशक कृषि विभाग उदयपुर, सहायक कृषि अधिकारी कृषि विभाग झाडोल तथा स्थानीय मीडिया को भी भेजी गई है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story