झाड़ोल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड झाड़ोल द्वारा आज दिनांक 10/04/2026 को एक महत्वपूर्ण सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला साक्षरता अधिकारी उदयपुर महिपाल सिंह राठौड़ द्वारा बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहब के शिक्षा से लेकर संविधान निर्माण तक के संघर्षपूर्ण सफर को रेखांकित किया।

सामाजिक समरसता और राष्ट्र हित का संदेश

महिपाल सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में विशेष रूप से संत रविदास एवं मीरा बाई के उदाहरणों के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज भेदभाव और जातिवाद से दूर रहकर समरसता लाने का प्रयास करे एवं सभी एक रह कर राष्ट्र हित में कार्य करे। उन्होंने बाबा साहब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का पुरजोर आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष पुरोहित ने की, जिनके नेतृत्व में संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

सौ से अधिक शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति

इस संगोष्ठी में सौ से अधिक संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे जिन्होंने सामाजिक एकता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में शेर सिंह राणावत, नरेश कौड़ियां, प्रकाश भट्ट, सुशीला वडेरा, प्रताप सिंह, डिम्पल पुरबिया, कलावती पुरबिया, पुष्पा वैष्णव, राजवीर गरासिया, धनराज गरासिया, सुशील जैन, मोहन लोलावत, राधाकृष्ण, अरविंद सिंह, नारायण मेघवाल, अमर सिंह, गोपाल मेघवाल, कृष्ण सुदर्शन, नारायण पालीवाल, पुष्कर तेली और राजेंद्र कुमावत सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story