भारत सरकार की पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली के छात्र-छात्राओं द्वारा समीवर्ती गांव छीपी खेड़ा, ग्राम पंचायत गोलवाड़ा में 'सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन, 'एक पेड़ मां के नाम', 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' एवं स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक

प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि:

  • "छात्रों ने सर्वप्रथम गांव के सामुदायिक भवन एवं धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई का कार्य किया।"
  • "उसके बाद एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया एवं स्वच्छता का संदेश भी दिया।"

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं लघु नाटिका

तत्पश्चात छात्राओं द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया, जिसकी सभी ग्रामीण महिला-पुरुषों ने बहुत प्रशंसा की।


वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संदेश

अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने निम्नलिखित संदेश दिए:

  • अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान।
  • गांव को अपने घर एवं परिवार की तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जन

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग मौजूद थे:

  • विजय लाल बैरवा (पी.जी.टी.- हिंदी)
  • ऋतुराज सिंह राव (व्याख्याता)
  • पीईईओ प्रभु लाल जी टांक
  • बड़ी संख्या में ग्रामीण निवासी
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story