चातुर्मासरत उपाध्याय 108 शुभम सागर के आशीर्वाद से समाज के श्रेष्ठीजनों द्वारा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जवास में आयोजित होने वाले जिनशासन रक्षक यक्ष-यक्षी प्रतिष्ठापना एवं आदिनाथ निलयम वसतिका शिलान्यास कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया।

आदिनाथ ट्रस्ट मंडल जवास के अध्यक्ष भरत जैन एवं महामंत्री सचिन जैन गनोडिया ने बताया कि पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में सेठ राजमल कोठारी, दसा नरसिंहपूरा समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र वालावत, महामंत्री प्रदीप गनोडिया, निर्माण मंत्री नरेन्द्र किकावत, राकेश वानावत, बलवंत बल्लु, बिहारीलाल नोगामा, चंद्रेश भेरवोत सहित समाज के श्रेष्ठीजन एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मिथिलेश भंवरा एवं संगठन मंत्री पुष्पदन्त मेहता ने बताया कि 30 अगस्त को जवास में भव्य शोभायात्रा, स्वर्ण एवं रजत रथ, इन्द्र-इंद्राणियों द्वारा विधान, सफेद घोड़ों पर जैन ध्वज तथा अति प्राचीन तीर्थ के जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास सहित विभिन्न आयोजन होंगे। आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस व्यवस्था भी की गई है।

ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र दलावत एवं सांस्कृतिक मंत्री आशीष गांधी ने बताया कि साधर्मी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। ट्रस्ट की ओर से आसपास के गांवों के पदाधिकारियों को ससमाज कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन में करीब 1500 से 2000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पत्रिका विमोचन के साथ 30 अगस्त को जवास में होने वाले जिनशासन रक्षक यक्ष-यक्षी प्रतिष्ठापना एवं आदिनाथ निलयम वसतिका शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story