जवास के आदिनाथ जैन मंदिर में सूरत से पहुंचे श्रद्धालु, ट्रस्ट की बैठक आयोजित
खेरवाड़ा के जवास स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सूरत के महिला मंडल ने दर्शन किए और ट्रस्ट मंडल की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

खेरवाड़ा के जवास स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित आदिनाथ ट्रस्ट मंडल की प्रथम बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालुगण।
खेरवाड़ा समीपस्थ जवास स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सूरत से पहुंचे इल्पा बेन महिला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कई श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर में श्रीजी के दर्शन कर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तों ने नाचते-गाते हुए भक्ति में झूमकर धार्मिक वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट की ओर से सभी यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा पदाधिकारियों का उपरना एवं भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
दोपहर बाद मंदिर परिसर में आदिनाथ ट्रस्ट मंडल जवास की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत मंदिर के शिखर पर ध्वजा श्यामसुंदर कोठारी परिवार द्वारा चढ़ाई गई। इसके पश्चात स्नेहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इसके बाद भक्तामर पाठ का आयोजन कर दीप समर्पित किए गए तथा अंत में श्रीजी की पूर्ण भक्तिभाव के साथ आरती संपन्न की गई।
इस अवसर पर संरक्षक भूपेन्द्र जैन, अध्यक्ष भरत किकावत, महामंत्री सचिन जैन, उपाध्यक्ष मिथिलेश भंवरा, कोषाध्यक्ष नितीश जैन, संगठन मंत्री पुष्पदन्त मेहता तथा सांस्कृतिक मंत्री आशीष गांधी उपस्थित रहे। वहीं खेरवाड़ा से श्यामसुंदर कोठारी, विमल कोठारी, प्रदीप कोठारी, पुष्कर जैन, चिराग कोठारी, प्रतिक कोठारी एवं ऋषभदेव से बाहुबली गांधी, धनपाल दोवडिया, गौरव वालावत, योगेश गांगावत, विकास किकावत, सुनिल लुणदिया, तरुण अकोत, प्रशांत जैन, दीक्षान्त किकावत, हिमांशु गनोडिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और सामूहिक भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
