मुनिसंघ वैय्यावृत्ति महिला समूह द्वारा 7 जुलाई 2026, मंगलवार को जयपुर के गायत्री नगर जैन मंदिर परिसर में वार्षिक लहरिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने मंगलाचरण के माध्यम से की।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि अनीता बडजात्या, सुशीला काला, कमला बिलाला, हेमलता जैन, मैना देवी सोगानी, अंजू जैन, अमिता जैन, संगीता जैन, सुनीला झांझरी, लीला सौगाणी, चन्द्रकान्ता जैन, निशा जैन, संगीता अजमेरा तथा नेहा कटारिया ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिला समूह की संयोजिकाओं ने सभी अतिथियों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुतियों के साथ आज की ज्वलंत समस्या पर आधारित शिक्षाप्रद नाटक, हास्य नाटिका, हाऊजी तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम को रोचक बनाया गया। स्थानीय महिलाओं ने लहरिया से संबंधित लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने सराहा।

मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने महिला समूह की कार्यगतियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने नई महिलाओं से समूह से जुड़ने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि यदि प्रतिदिन अपने पुण्य में वृद्धि करनी है तो समूह की सदस्यता ग्रहण करें। उन्होंने मानव सेवा, गुरुओं की सेवा, जीवदया सहित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए नई महिलाओं को समूह से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजिका लता सोगानी एवं संगीता छाबड़ा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। वार्षिक लहरिया उत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सहभागिता के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Updated On
Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story