जयपुर। भारत सरकार के आह्वान पर घर-घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जयपुर महानगर के महारानी फार्म स्थित द्रव्य नदी के पास दीपिका फर्नीचर हाउस के प्रांगण में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन एवं अनीता बडजात्या के कर कमलों द्वारा झंडारोहण किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी, जैन समाज महारानी फार्म मंदिर प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य एवं नालन्दा विहार विकास समिति के संगठन महामंत्री बसंत बाकलीवाल, अतीव जैन, दीपिका फर्नीचर के डायरेक्टर अशोक शर्मा सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

आयोजक अशोक शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फर्नीचर हाउस के कर्मचारी तथा दीपिका फर्नीचर के सीताराम जी, विनोद जी, हरेंद्र जी, हरिओम जी, नरेश जी, सुखराम जी आदि उपस्थित रहे। झंडा फहराने के पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि उदयभान जैन ने कहा कि भारत देश को आजाद कराने में देश के सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने शहीद सैनिकों को शत-शत नमन किया। वहीं बसंत बाकलीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिलाने में जैन स्वतंत्रता सेनानियों का भी विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महानुभावों को मिठाई वितरित की गई। निदेशक अशोक शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। घर-घर झंडा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस समारोह में राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story