जयपुर। प्रतापनगर-श्योपुर, सांगानेर स्थित श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर की द्विवार्षिक प्रबंधकारिणी के चुनाव समाज की एकता, आपसी सद्भाव और समन्वय की मिसाल कायम करते हुए निर्विरोध सम्पन्न हुए। समाज के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति और सौहार्द का परिचय देते हुए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया।

चुनाव अधिकारी कैलाशचन्द मलैया एवं पर्यवेक्षक डॉ. अरविन्द कुमार जैन ने चुनाव प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न कराई। निर्वाचन के पश्चात नई कार्यकारिणी को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष दिलीपकुमार पाटनी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, मंत्री नेमीचन्द जैन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष सतीशकुमार जैन, सांस्कृतिक मंत्री अजयकुमार जैन, संयुक्त मंत्री उत्तमचन्द जैन, भण्डार मंत्री अशोक कुमार जैन और संगठन मंत्री गोविन्द नारायण जैन शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में देवेन्द्र कुमार जैन, राजेन्द्रकुमार जैन, दिनेशकुमार जैन बडजात्या, ज्ञानचन्द जैन, प्रवीणकुमार जैन बडजात्या, कमलकुमार जैन एवं गौरव पाटनी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी कैलाशचन्द मलैया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने समाज, मंदिर एवं धार्मिक गतिविधियों के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इसके बाद समाज के वरिष्ठ महानुभावों अशोक कुमार पापड़ीवाल, राजेश कुमार पाण्डया, जितेन्द्र कुमार धाडूका एवं चेतन निमोडिया सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का तिलक, माला एवं पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। निर्विरोध निर्वाचन ने मंदिर प्रबंधन में आपसी सहमति, सौहार्द और समन्वय की तस्वीर सामने रखी।

प्रेषक उदयभान जैन जयपुर

मो. 9414-06696

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story