जयपुर: गायत्री नगर जैन मंदिर में 8 वर्ष के बालक अविराज का हुआ सम्मान
गायत्री नगर जैन मंदिर समिति 8 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को धार्मिक संस्कार और अभिषेक के लिए सम्मानित करती है।

तस्वीर में जयपुर के जैन मंदिर में धार्मिक वस्त्र पहने बालक अभिषेक अनुष्ठान करते दिख रहा है।
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में 20 सितम्बर को प्रातः 6:15 बजे अविराज जैन ने प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति ने अविराज जैन, सुपोत्र अरुण एवं सुनीता जी, लालसोट वाले, पुत्र सुरभि-अभिमन्यु को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि युवराज जैन को धार्मिक संस्कार उनके नाना-नानी सुबोध एवं स्वर्णिमा से प्राप्त हुए।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने धर्म सभा का संचालन करते हुए बताया कि गायत्री नगर जैन मंदिर में समाज के किसी भी बालक के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उसका सम्मान किया जाता है। उन्होंने समाजजनों से कहा कि परिवार में बालक के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उसे इसी प्रकार धार्मिक संस्कार प्रदान करें।
अरुण शाह ने अविराज जैन को अनुकूलता के आधार पर अभिषेक करने का संकल्प भी कराया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, सदस्य बसंत बाकलीवाल, राकेश पटौदी, पदम झंझरी, संतोष गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, अनिल टोंग्या, धूप चन्द शाह, राजेन्द्र सोगानी, युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, आलोक शाह, प्रमिला शाह, बीना टोंग्या, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन, अशोक विधानसभा वाले, रमेश सोगानी सहित सैंकड़ों श्रावक-श्राविका व गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
